बिहारशरीफ, मार्च 11 -- फोटो : नालंदा02-सिलाव में बुधवार को मां मथुरासिनी की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव स्थित माहुरी धर्मशाला में बुधवार को माहुरी समाज के श्रद्धालुओं ने अपनी कुलदेवी मां मथुरासनी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजन के उपरांत गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माता की प्रतिमा को आकर्षक रथ पर विराजमान कर सिलाव बाजार, तीन मुहानी, बाईपास और पुरानी रेलवे स्टेशन होते हुए माहुरी मंडल तक भ्रमण कराया गया। इस दौरान पूरा मार्ग 'मां मथुरासनी की जय' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। ​शोभायात्रा में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। आयोजक सूर्य प्रकाश अठघरा ने कहा कि कुलदेवी मां मथुरासनी की पूजा से आत्मिक शांति और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने सामाजिक एक...