बिहारशरीफ, जून 25 -- सिलाव नगर पंचायत के कर्मी गये हड़ताल पर सफाईकर्मी, सुपरवाइजर व चालकों ने बंद किया काम सिलाव, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मी, सुपरवाइजर व चालक मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये। मंगलवार से 105 सफाइकर्मी, 15 सुपरवाइजर व पांच चालकों ने काम ठप कर दिया। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर नजर आये। कर्मियों का कहना है कि पांच महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। भूखे मरने की नौबत आ गयी है। इस संबंध में मुख्य पार्षद जयालक्ष्मी, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार के साथ वार्ड पार्षदों से भी कई बार मानदेय के लिए लिखित व मौखिक गुहार लगा चुके हैं। यह भी पढ़ें- सिलाव नगर पंचायत के कर्मी गये हड़ताल पर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...