सिलाफारी में ऑटो पलटा,चार लोग घायल
गुमला, जून 4 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सिलाफारी पंचायत अंतर्गत सिलाफारी गांव के पास एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। यह घटना आज दोपहर की है। घायलों में खोरा भकुआटोली निवासी निक्की कुमारी (17), शुभम साहू (16), गीता देवी (40) और करमी कुमार (22) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार सभी लोग ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिलाफारी के पास वाहन चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.