रांची, मई 9 -- 747 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, जेल सिलादोन में चार लाख की अफीम के साथ युवक गिरफ्तारखूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी-चुकरू मुख्य मार्ग पर सिलादोन के समीप 747 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तारो सिलादोन गांव निवासी एकबाल खान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिलादोन के पास कुछ लोग बाइक के साथ खड़े होकर अवैध अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस दल के पहुंचते ही वहां मौज...