कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पुलिस को तहरीर देते हुए पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार को सिलाई सीखने के लिए चौपुरवा गांव गई थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। स्थानीय लोगों से मालूम हुआ है कि किशोरी को चौपुरवा गांव का अर्पित पुत्र धर्मपाल अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने अर्पित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...