बुलंदशहर, मई 20 -- कस्बा के आजाद रोड स्थित सिलाई फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से सिलाई मशीन,कपड़ा सहित अन्य सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। आग लगने से पीड़ित को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। यह भी पढ़ें- दवा की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसानफैक्ट्री की जानकारी गांव नगलिया सिद्धगढ़ी निवासी नीरू देवी पत्नी अजय कुमार की कस्बा के आजाद रोड पर नीरू गारमेंट्स के नाम से सिलाई फैक्ट्री है। रोजाना की तरह सोमवार की रात अजय अपनी फैक्ट्री को बंद करके गए थे। मंगलवार की सुबह लोगों ने अचानक फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी फैक्ट्री मालिक और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।आग ...