चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत में एक माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान दीनदयाल जन आजीविका योजना के तहत पालिका में गठित स्वयं सहायता समूह को व्यवसायिक जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार हासिल करने को कहा। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि पालिका के स्वयं सहायता समूह नगर आजीविका केंद्र में उत्पाद बना रहे हैं। समापन पर सभासद दिनेश बर्दोला, गौरव कलौनी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...