कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में खादी भंडार के पास स्थित एक बड़ी सिलाई की दुकान में रविवार मध्यरात्रि के बाद शार्टसर्किट से आग लग गई। लपटें उठने पर जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान में रखे सिले व बिना सिले कपड़ों के अलावा तीन मशीनें व सारा सामान जलकर खाक हो गया।मेवातीमोहाल अकबरपुर के रहने वाले मो. वाशिक उर्फ शफीक पुत्र मो. इस्लाम कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं।खादी आश्रम के पास सतीश शुक्ला के मकान में स्थित एक दुकान को वह किराए पर लिए हैं। इससमय ईद के त्योहार के चलते उनके यहां कपड़ों की सिलाई का काम काफी अधिक था। रविवार रात में करीब 11 बजे के बाद वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग...