सिलाई कारीगर ने फांसी लगा जान दी
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ,संवाददाता। आलमबाग में बस अड्डे के पास मंगलवार देर शाम सिलाई कारीगर ने फांसी लगा ली।मूलरूप से सीतापुर के करैना गांव निवासी भइया लाल (25) आलमबाग बस अड्डे के पास किराए के मकान में छोटे भाई श्यामू के रहता था। श्यामू ने बताया कि मंगलवार को भाई काम पर नहीं गए थे। शाम को जब श्यामू कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। श्यामू ने जैसे ही दरवाजा खोता तो भइया लाल छत में लगे कुड़े से मफ्लर के सहारे फंदे से लटक रहा था। आलमबाग पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। आलमबाग इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.