सिलाई कारीगर और मजदूर ने फंदे से लटक दी जान
कानपुर, जून 15 -- कानपुर, संवाददाता। शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्र अंतर्गत दो युवकों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जहां रेलबाजार में बीमारी के कारण सिलाई कारीगर ने आत्महत्या कर ली। वहीं, बर्रा में पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या कर ली। चंदारी निवाीस 36 वर्षीय दानिश अनवर सिलाई कारीगर थे। छोटे भाई फैज ने बताया कि बीते 15 साल से भाई मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। रविवार देर शाम को उन्होंने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं बर्रा के विश्व बैंक निवासी 52 वर्षीय राजेश कुमार शर्मा पेंटर थे। परिजन ने बताया कि वह शराब के लती थे। नशे की हालत में झगड़ा करते थे। सोमवार को उन्होंने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.