बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने कोईलपुरा गांव में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह गत 15 फरवरी को अपने घर में कपड़े की सिलाई कर रही थी। उनकी दादी बाहर बैठी थी। इसी दौरान मोबाइल से फोटो की बात को लेकर और पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारने लगे। शोर मचाने पर दादी बीच-बचाव में आईं तो उन्हें मारापीटा और धमकाया। कहा कि अगर पुराने मुकदमे में सुलह नहीं करोगे तो मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आनन्द भारती, प्रतीक, उर्मिला और अनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.