नई दिल्ली, अगस्त 31 -- सिलाई-कढ़ाई के हुनर को नई पहचान देने और महिलाओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने से लेकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को होटल हार्मनी इन में हिन्दुस्तान समाचार पत्र और सिंगर इंडिया की ओर से अनोखी क्लब की सदस्याओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में अनोखियों ने सिलाई-कढ़ाई, फैशन, रचनात्मक कार्य, पुराने कपड़ों के पुन: उपयोग और स्वरोजगार से जुड़े कई उपयोगी पहलुओं को जाना। कार्यक्रम में सीखने के साथ मनोरंजन, प्रतियोगिताओं, रैंप वॉक और उपहारों का भी आयोजन किया गया। इससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल महिलाओं को सिलाई मशीन चलाने या सिलाई-कढ़ाई की तकनीक बताना नहीं था, बल्कि उनके हुनर को पहचान दिलाकर उसे रोजगार और ...