गुमला, मार्च 25 -- रायडीह प्रतिनिधि। प्रखंड के सिलम छेरहा टोली में बुधवार को सरना पूजा स्थल परिसर में सरना धर्म सम्मेलन सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म अगुवा जुली उरांव व जयमंती उरांव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चाला पाचो व धर्मेश बाबा की सामूहिक पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।इस दौरान सरना स्थल पर चीरा झंडा लगा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक ने भी पूजा में भाग लिया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज को जीवित रखने के लिए धर्म आवश्यक है। धर्म समाज को एकजुट करता है और आपसी प्रेम को बढ़ाता है। उन्होंने सरना धर्मावलंबियों से अपनी संस्कृति व परंपरा की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।मौके पर जिला महासचिव अमृता उरांव, अध्यक्ष राजू उरांव सहित बड...