आजमगढ़, जून 20 -- जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, वेटलैंड एवं जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

बैठक का आयोजन समरस वन, समृद्धि वन, ऊर्जा वन, ग्रीन चौपाल के साथ इस बार वंदेमातरम् वाटिका भी फोटो 16 आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, वेटलैंड एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 2026-27 में वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिह्नाकन, अग्रिम मृदा कार्य, एवं विशिष्ट वनों की स्थापना पर बल दिया गया।

वृक्षारोपण योजना वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत जनपद में लगभग 65 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए 27 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने एक लाख से अधिक वृक्षारोपण ...