पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरहसी प्रखंड के सोनपुरा पंचायत स्थित सिलदिलिया गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की पंजाब में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में पंजाब गए थे, जहां काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। शव लाने के लिए भाई को पंजाब भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता से शव को गांव लाने के लिए सहायता की मांग की। इस पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने सगे परिजन की उपस्थिति अनिवार्य बताए...