फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 25 -- नवाबगंज। नवादा सिरोली गांव में मंगलवार की शाम रुपयों को लेकर एक मजदूर की बड़ी बेरहमी से सिर पर लाठी मारकर हत्या की गयी थी। अधिक खून बहने के कारण उसकी जान चली गई। बुधवार को हुये पोस्टमार्टम से पूरी स्थिति साफ हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर लेकर चले गये। घटना में शामिल दो परिवारिक भाइयों समेत तीन को पुलिस टीम तलाश रही है। संभावित स्थानों पर पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। नवादा सिरोली गांव निवासी 32 वर्षीय उदय प्रताप सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार को उन्होंने एक किसान के खेत में मजदूरी की थी जिसके पैसे अपने एक परिवारिक चचेरे भाई के फोन पर डिजिटल माध्यम से डलवा दिये थे। जब वह शाम को पैसे लेने गये तो वहां विवाद हो गया था। आरोप है कि उदय प्रताप पर लाठी डंडों से हमला किया गया और दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इसमें वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.