एटा, मार्च 11 -- सिर में रॉड मारकर रमाशंकर की हत्या की गई थी। हत्या से पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया था। मामले में कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासगंज रोड आईटीआई के सामने निवासी रामू गौतम ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जनवरी को मोनू उर्फ मनोज निवासी कसैटली कोतवाली देहात, अंकुश यादव निवासी विद्याधाम कालोनी आईटीआई के पीछे भाई रमाशंकर को अपने साथ ले गए थे और गांधी स्मारक कॉलेज के पास नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला पदार्थ खिलाने के बाद जब वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने मिलकर सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग गए थे। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर ...