संभल, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर के पास बीएसएनएल की फाइवर केबिल बिछा रहे मजदूरों से शुक्रवार को अलीगढ़ निवासी युवक महिला को देखने का आरोप लगाते हुए भिड़ गया। विरोध पर पास रखा फावड़ा मारकर लखीमपुर खीरी के मजदूर की हत्या कर दी। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने पीछाकर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ और एएसपी भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई। एक कंपनी क्षेत्र में बीएसएनएल की फाइवर केबिल बिछा रही है। करीब 10 मजदूर इस काम में लगे हैं। शुक्रवार दोपहर सभी मजदूर खाना खाने के लिए अलग-अलग स्थान पर बैठे हुए थे। जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर थानांतर्गत गांव मिसरी निवासी ओमकार (29) पुत्र शंभू भी गांव मिठनपुर बांध के पास अपना फावड़ा रखकर खाना खाना खा रहा था। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.