बदायूं, जुलाई 13 -- बदायूं/इस्लामनगर, हिटी। दो साल पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई खूनी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दंगा, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और घातक हथियारों से हमला करने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

विवाद का कारण दरअसल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार को करीब दो साल पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और फावड़ों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के 45 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र छेदलाल गंभीर रूप से ...