कोडरमा, मार्च 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के वैद्यडीह में शुक्रवार की शाम चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान नासरगंज निवासी जितेंद्र कुमार मंडल (40 वर्ष), पिता सुदामा मंडल के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र मंडल वैद्यडीह में चल रहे जेसीबी मशीन से मिट्टी गिराने के संबंध में पूछताछ करने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद शिवपुर निवासी वरुण वैद्य ने चाबी के रिंग में लगे चाकू से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.