फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- नारखी थाना क्षेत्र के नगला सौंठ में एक युवक ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने मारपीट कर उसके सिर में कील ठोंक दी। पीड़ित ने एसएसपी) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगला सौंठ निवासी सुनील बघेल पुत्र हरी सिंह का आरोप है कि उसके पिता ने दो प्लॉट का बैनामा उसकी भाभी रेखा पत्नी अजय के नाम कर दिया था। जब सुनील ने परिवार से जानकारी मांगी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। सुनील के अनुसार 26 फरवरी की तड़के जब वह घर में सो रहा था, तभी उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उसके सिर में लगभग दो इंच की कील ठोंक दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। होश में आने के बाद सुनील थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही कोई कार्रवाई की। सुनील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.