सहरसा, मार्च 30 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत स्थित मधुरा गांव में रविवार सुबह गोली लगने से करीब चार वर्ष की एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका इलाज नयाबाजार स्थित शहर एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मधुरा गांव में विश्वकर्मा मंदिर के समीप रहने वाले विलास शर्मा की चार वर्षीय पुत्री संजना कुमारी रविवार की अहले सुबह गोली लगने से जख्मी हो गई। गोली किसने और क्यों चलाई इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सच्चाई पता लगाने के लिए मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे मौके पर जाकर छानबीन किया। एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर घटना के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। जिसे जल्द ही आरोपियों की पहचान करते हुए घटना का सफल उद्भेदन करने का ...