प्रयागराज, जनवरी 3 -- शहर में अवैध मछलियों का बाजार धड़ल्ले से फलफूल रहा है। सूचना मिलने पर मछली विभाग की टीम जब मौके पर कार्रवाई करने पहुंचती है तो मछली विक्रेता अधिकारियों से ही मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मजबूरन टीम बिना कार्रवाई के वापस लौट जाती है। थाई और मांगुर मछलियां प्रतिबंधित हैं, इसके बाद भी इन मछलियों का शिकार कर शहर के मछली बाजारों में बेखौफ बिक्री की जा रही हैं। इसमें बैरहना, एजी ऑफिस, सदियापुर, गऊघाट समेत अन्य स्थानों पर मछली बाजारों में इन मछलियों को बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर जब मछली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो संबंधित थाने की पुलिस का सहयोग टीम को नहीं मिलता है। जिसके चलते कई बार विभागीय अधिकारियों और टीम के साथ स्थानीय दुकानदार झड़प करने लगते हैं। -- सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर चार से पांच बार कार्रवाई के ...