लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- सदर कोतवाली के गांव सफीपुर निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग युवती की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई है। यह खुलासा उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। दो दिन पहले युवती का शव उसी के घर में चारपाई पर पाया गया था। उसके हाथों में खरोंच के निशान थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के छोटे भाई ने बताया कि उनकी बहन उसके साथ रहती थी। घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ सोया था। उसकी बहन घर में ही चारपाई पर सो रही थी। सुबह चारपाई से उसकी लाश मिली। युवती का एक बड़ा भाई भी है। वह पास में ही रहता है। युवती कभी कभार अपने बड़े भाई के साथ भी रहती थी। घटना वाले दिन छोटा भाई जब सुबह सोकर उठा तो बहन अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसने पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई को आवाज दी। जानकारी लगते ही काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। शरीर पर चोट के निशा...