उन्नाव, मार्च 12 -- मोहान। क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक के सिर पर बल्ले से हमला कर जख्मी कर दिया गया था। आठ दिन बाद इलाज दौरान बुधवार देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सूरजपाल 3 मार्च को गांव के बाहर स्थित मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही अमित सिंह के साथ होली पर रंग लगाने को लेकर हंसी-मजाक शुरू हो गया। देखते ही देखते मजाक विवाद में बदल गया। मृतक भूपेंद्र का छोटा भाई संदीप का आरोप है कि विवाद दौरान अमित ने भूपेंद्र के सिर पर बैट से हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर ही भूमि पर गिर पड़ा और गं...