सिर पर गिरे पत्थर से जख्मी वृद्ध की मौत
मिर्जापुर, मई 16 -- चुनार। तीन दिन पूर्व आई आंधी-पानी के दौरान सिर में पत्थर लगने से जख्मी वृद्ध की वाराणसी में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ बजाहुर गांव निवासी 71 वर्षीय मुनीब चंदौली के मुबारकपुर अपने ससुराल गए थे। बुधवार को तेज आंधी-पानी के दौरान घर पर टीन शेड को उड़ने से बचने के लिए पकड़े हुए थे। उसी दौरान टीन शेड पर रखा पत्थर उनके सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल विजयशंकर ने बताया कि आंधी पानी के दौरान पत्थर सिर पर गिरने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.