नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- सोशल मीडिया पर एक फैक्ट्री का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि फैक्ट्री के कर्मचारी अपने सिर पर कैमरा लगाए हुए काम कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है। लोग इसे भविष्य में नौकरियों के लिए खतरा बता रहे हैं। वीडियो में पहले तो नजर आ रहा है कि लंबी लाइनों में बैठे कर्मचारी किसी कपड़े की फैक्ट्री में सिलाई कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही नजर उनके माथे पर लगे छोटे कैमरों पर जाती है, पूरी कहानी बदल जाती है। असल में यह कोई लैब एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर रियल टाइम में किया जा रहा प्रयोग है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग थियरीकर्मचारियों के सिर पर लगे कैमरे उनके काम की एक-एक एक्टिविटी दर्ज हो रही है। इसी को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखि...