हापुड़, जून 14 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में रामलीला मैदान में मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में एक युवक के सिर में ईट से वार कर लहुलुहान कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के विवरण कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर रामलीला मैदान निवासी आदित्य ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 10 जून की रात वह अपनी दुकान से वापस घर लौट रहा था। उस दिन पीड़ित का जन्मदिन था। उसके साथ काम करने वाले दो युवक उसके घर पर आए थे। जैसे ही वह दोस्तो को गली के बाहर छोड़ने के लिए पहुंचा तो वहां पर मोहल्ला निवासी अमित कुमार व दो अज्ञात व्यक्ति शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उसके पिता के साथ गाली गलौच कर दी। पीड़ित ने गाली गलौच का व...