लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पीजीआई के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग की ओर से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में विश्व हेड इंजरी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी (टीबीआई) के मरीजों और उनके तीमारदारों को दीर्घकालिक देखभाल में पुनर्वास की भूमिका के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में टीबीआई से उबर चुके मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक और व्यवस्थित पुनर्वास से मरीजों की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार संभव है। इस दौरान चेस्ट फिजियोथेरेपी, फिजियोथेरेपी व व्यावसायिक थेरेपी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पोषण संबंधी सहायता और व्यवहारिक व भावनात्मक समस्याओं के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई।डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने शीघ...