सहरसा, मार्च 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस सुरसर नदी घाट सिर काट कर हत्या मामले का गहराई से उद्भेदन करने में जूटी हुई है। पुलिस हत्या मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ कर रही है। पुलिस बीते एक महीने के दौरान का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । मृतक को सहरसा रेलवे स्टेशन से सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र ले जाया गया था। पुलिस सहरसा रेलवे स्टेशन से पुरब बाजार की ओर जाने वाली रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगाल रही है । अनुसंधान के बाद पुलिस घटना को लेकर और भी खुलासा करने की ओर बढ रही है। जिससे हत्या करने सहित हत्यारों के सबंध में और भी जानकारी मिल सकती है। बीते 12 फरवरी को हुई हत्या के बाद एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय आसूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों के आधार पर घट...