जौनपुर, अगस्त 11 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुलिया के पास सोमवार को सड़क किनारे खंदक में सिर कटा गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया। मृत गोवंश मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण और गोसेवक जुट गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना के बाद पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी की कार्यशैली को लेकर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जेसीबी की मदद से मृत गोवंश को दफन कराया। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क किनारे खंदक में मृत गोवंश पड़ा था। उसका सिर अलग था। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सालय से एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी ने मृत गोवंश को सड़क से हटाकर खंदक की ओर कर दिया और वहां से लौट गया। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. पंकज यादव ने बताया कि ...