नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए ZENO ने भारत में अपना नया फोन Zeno300 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपए से कम में पेश किया है। Zeno300 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है। वर्चुअल RAM की मदद से रैम को 12GB तक इफेक्टिव बताया गया है। इसके अलावा फोन में MIL-STD-810H टेस्टेड मजबूती जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स: Zeno300 की कीमत Zeno300 को कंपनी ने 9,649 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। फोन में 4GB फिजिकल RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन बजट सेगमेंट में आता है और उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना बड़ी बैटरी और जरूरी फीचर्स चाहते हैं। Zeno300 में...