नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- 5G की स्पीड से इंटरनेट चलाना है, लेकिन इसके लिए कोई महंगा Recharge नहीं करना चाहते हैं, तो जियो के पास आपके लिए एक धांसू प्लान है। Reliance Jio अपने ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में 5G सर्विस दे रही, लेकिन यह ऑफर केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। जियो का न केवल यूजरबेस सबसे ज्यादा है, बल्कि इसका 5G कवरेज भी सबसे ज्यादा है। अगर आप जियो से 5G डेटा चाहते हैं, लेकिन आपके पास पहले से ऐसा प्लान नहीं है जिसमें 5G बेनिफिट मिलता हो, तो आपको कंपनी के 'True Unlimited Upgrade' सेक्शन वाले प्लान से रिचार्ज करना होगा। इस सेगमेंट में जियो का सबसे सस्ता प्लान 51 रुपये का है। आइए देखते हैं कि यह प्लान असल में ग्राहकों को क्या-क्या देता है।जियो का 51 रुपये का प्रीपेड प्लान टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो का 51 रुपये वाला...