नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- अगर आप भी iPhone 18 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Vi आईफोन फैन्स के लिए एक धांसू ऑफर लेकर आया है। अगर आप भारत में Vodafone Idea के ग्राहक हैं और लेटेस्ट iPhone 18 Pro लेना चाहते हैं, तो आप इसे सिर्फ 5,000 रुपये में पा सकते हैं। ध्यान रहे ये सिर्फ प्री-बुकिंग अमाउंट है। जबर्दस्त डिमांड की वजह से अभी नया iPhone 18 Pro मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई फैन्स सेल की पहले ही दिन नया iPhone ले लेते हैं, भले ही इसके लिए घंटों लाइन में क्यों लगना पड़े। कभी-कभी प्री-ऑर्डर भी काम नहीं आते क्योंकि हो सकता है कि जब तक आपका नंबर आए तब तक आपका पसंदीदा वेरिएंट ही Sold Out हो जाए। खैर, Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों के लिए आईफोन खरीदना आसान बना दिया है। अगर आप भी वीआई के ग्राहक हैं, तो आप नई iPhone 18 Pr...