नई दिल्ली, जून 6 -- जाने माने इंटरप्रिन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने हाल ही में अपनी प्रोफेशनल कहानी शेयर कर बताया है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है। उनकी सक्सेस स्टोरी बताती है कि जिंदगी में मौके सबको मिलते हैं लेकिन सफल वही होता है जो उसे सही ढंग से भुना पाता है। अंकुर वारिकू ने बताया कि 24 साल की उम्र में उनकी पहली नौकरी की सैलरी सिर्फ 14750 रुपये प्रतिमाह थी। महज पांच वर्षों में उन्होंने अपनी आय बढ़ाकर 33 लाख रुपये सालाना कर ली जिससे उनके करियर में तेज तरक्की के बारे में पता चलता है। उनका कहना है कि अवसर भले ही किसी और की बदौलत मिल जाए, लेकिन मौका मिलने के बाद आपको लगातार कड़ी मेहनत करते रहनी चाहिए। अवसर को मिलने के बाद मेहनत आपको खुद ही करनी होती है। उनका मानना है कि वे सबसे समझदार इंसान भले...