नई दिल्ली, मार्च 17 -- ऑडी इंडिया (Audi India) ने भारतीय बाजार में SQ8 को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.78 करोड़ रुपए है। यह नया ट्रिम स्टैंडर्ड Q8 और टॉप-रेंज RS Q8 के बीच आता है। इसमें RS Q8 वाला ही 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन इस्तेमाल किया गया है, जिसे थोड़ा कम पावर (507hp) देने के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी ने SQ8 SUV की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 1.78 करोड़ रुपए की कीमत वाला नया SQ8, स्टैंडर्ड ट्रिम से 68 लाख रुपए महंगा है। जबकि RS Q8 से 56 लाख रुपए सस्ता है। भारत में ऑडी Q8 रेंज के अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों की अब क्या रेंज है, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं। ऑडी ने SQ8 में RS Q8 के 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन का थोड़ा कम पावर वाला वर्जन लगाया है। SQ8 में यह पेट्रोल इंजन 507hp की पावर और 770Nm का टॉर्क देता है, जो ज्यादा पावरफु...