नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- स्किनकेयर रूटीन का सबसे पहला स्टेप होता है क्लीनिंग, यानी चेहरे को अच्छी तरफ साफ करना। इसके लिए लोग आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें कई बार इतने हार्श केमिकल्स मौजूद हो सकते हैं जो चेहरे के नेचुरल ऑयल को भी रिमूव कर देते हैं। ऐसे में अगर आप कोई नेचुरल विकल्प ढूंढ रहे हैं, जो चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करे और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करे तो ये वाला पाउडर फेसवॉश बनाकर रख सकते हैं। आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही ये फेस क्लींजर बनकर तैयार हो जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।केमिकल फेसवॉश से क्यों बेहतर है ये नेचुरल फेसवॉश? मार्केट में मिलने वाले सस्ते और पॉपुलर फेसवॉश आमतौर पर ढेर सारे केमिकल्स से बनते हैं, जो सेंसेटिव त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं। वहीं ये स्किन के ने...