नई दिल्ली, अगस्त 1 -- आजकल कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन भी कोरियन ग्लास स्किन जैसी हो, तभी तो मार्केट में महंगे टोनर, सिरम, मॉइश्चराइजर और नाइट क्रीम की भरमार है। इन सभी में एक इंग्रीडिएंट कॉमन होता है और वो है राइस। दरअसल चावल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट, ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही चावल के पानी से कोरियन नाइट क्रीम बनाकर तैयार कर सकती हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और रेडिएंट बनाने में मदद करेगा। बाजार में हजारों रूपए में मिलने वाली ये कोरियन नाइट क्रीम घर पर बनाना बिल्कुल आसान है और ये काफी इफेक्टिव भी है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना कैसे है और इस्तेमाल कैसे करना है।सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं कोरियन नाइट क्रीम अगर आपक...