नई दिल्ली, मई 29 -- तीखा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। खासकर आजकल के स्नैक्स, जंक फूड और यहां तक की घर के खाने में भी भर-भर के लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि आप स्वाद के चक्कर में अपनी सेहत के साथ समझौता कर रहे हों? आपने हेल्थ एक्सपर्ट्स से अक्सर सुना होगा कि लाल मिर्च कम से कम खानी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार भी लाल मिर्च को पेट और बाकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसी बारे में कैंसर स्पेशिलिट डॉ तरंग कृष्णा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि लाल मिर्च को हो सके तो पूरी तरह अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप महज 21 दिनों के लिए भी लाल मिर्च खाना बंद कर दें, तो बॉडी में काफी बदलाव होने लगेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-21 दिनों तक लाल मिर्च छोड़ने से क्य...