अमित पाठक, मार्च 12 -- रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के चपेटे में रेल यात्री भी आ गए हैं। आगरा कैंट से बनारस वंदेभारत और मुंबई राजधानी में भोजन चढ़ता है। भोजन सप्लाई करने वाले वेंडर के पास दो दिन ही गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा है। यदि सिलेंडर का इंतजाम नहीं हुआ तो बनारस वंदेभारत और मुंबई राजधानी के यात्रियों को भूखा रहना पड़ सकता है। ईरान-अमेरिका/इजराइल युद्ध के चलते आगरा में एलपीजी की किल्लत हो गई है। खासकर वाणिज्यिक सिलेंडर की डिलिवरी बहुत कम हो गई है। आगरा कैंट से बनारस वंदेभारत और मुंबई राजधानी में आईआरसीटीसी के अधिकृत वेंडर भोजन चढ़ाते हैं। बनारस वंदेभारत में प्रतिदिन 600 के करीब और मुंबई राजधानी में प्रतिदिन 700 से अधिक भोजन की थालियां यात्रियों के लिए चढ़ती हैं। एलपीजी की किल्लत से आईआरसीटीसी के बेस किचन पर सिलेंडर का स्टॉक खत्म होने के ...