बीजिंग, मई 28 -- चीन में रोजगार संकट और खराब वर्किंग कल्चर का आलम यह है कि लोग महानगरों की अच्छी-खासी नौकरियां छोड़कर सुदूर गांवों में चरवाहे का काम करने को तैयार हैं। मंगोलिया के पास बीहड़ घास के मैदानों में चरवाहे की नौकरी का एक विज्ञापन चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस एक विज्ञापन ने देश के लेबर मार्केट यानी रोजगार बाजार में बढ़ते तनाव और युवाओं की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है।क्या है पूरा मामला? चीन के एक फार्म मालिक, जुओ शियाओयोंग ने जब मंगोलिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित अपने घास के मैदानों के लिए 'चरवाहे' यानी भेड़ चराने वाले की नौकरी का विज्ञापन निकाला, तो उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह देश भर में चर्चा का विषय बन जाएगा। शियाओयोंग ने अप्रैल के अंत में मंगोलिया के दक्षिण में बीहड़ घास के मैदानों में 2 चरवाह...