नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2207 रुपये पर पहुंच गए और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। NSE के शेयर एक हफ्ते में 10 पर्सेंट और 2 हफ्ते में 15 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एक महीने में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में 26 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। NSE के शेयरों की बाजार में बहुत धमाकेदार एंट्री नहीं हुई थी, एक्सचेंज के शेयर इसी साल 24 सितंबर को सिर्फ 15 रुपये के प्रीमियम (फायदे) के साथ BSE में लिस्ट हुए थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर गुरुवार को कारोबार के आखिर में 2188.30 रुपये पर बंद हुए हैं। 13 ट्रेडिंग सेशंस में से 11 सेशंस में उछले NSE के शेयरनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में 3 नवंबर 2026 के बाद से पिछले 13 ट्रेडिंग ...