प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में यूपी के 13 जिलों के होनहारों को शत-प्रतिशत सफलता मिली है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को जारी परिणाम में उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित 15143 सीटों के सापेक्ष 14925 मेधावियों का चयन हुआ है। तमाम कोशिशों के बावजूद 218 सीटें खाली रह गई। अब इन सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति पढ़ाई के लिए मिलेगी। इस छात्रवृत्ति के लिए हर जिले का कोटा निर्धारित है। जिन जिलों के बच्चों ने आवंटित सीटों के सापेक्ष शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है उनमें बहराइच (172), बलिया (251), बलरामपुर (118)...