बांदा, जून 2 -- उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका यूं तो हमेशा अपने सूखे और गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों इस इलाके का बांदा जिला एक खौफनाक वजह से चर्चा में है। बांदा पिछले कुछ सालों से देश के सबसे गर्म जिलों में रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल गर्मी में यहां का पारा 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है। आलम यह है कि दिन में सड़कें सुनसान हो जाती हैं और लू के थपेड़ों से बीमार पड़े लोगों से अस्पताल भर गए हैं।दुनिया के सबसे गर्म शहरों में बना ली जगह बीते 21 मई को बांदा का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस भयंकर तपन के साथ बांदा ने राजस्थान के चुरू को भी पीछे छोड़ दिया और ग्लोबल हीट मैप पर अपनी जगह बना ली। उस हफ्ते यह सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल ...