कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज, संवाददाता। जिला जेल से दो बंदियों की फरारी ने जेल प्रशासन के कड़े सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। जिस जेल को अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था से लैस बताया जाता रहा है, वहीं से बंदियों का फरार हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। शुरुआत में बंदियों के रात के समय फरार होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब जेल के सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है। फुटेज के अनुसार दोनों बंदी सुबह 9:22 बजे तक जेल परिसर में मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठता है कि दिनदहाड़े, भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच आखिर वे जेल से बाहर कैसे निकल गए। क्या जेल की सुरक्षा केवल कैमरों तक सीमित होकर रह गई है। जेल में कुल 35 जेल वार्डन, 4 डिप्टी जेलर, एक जेलर और जेल अधीक्षक की तैनाती है। इसके अलावा लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे, होमगार्ड और अन्य सुरक्षाकर...