उन्नाव, सितम्बर 8 -- उन्नाव। शहर के एक गेस्ट हाउस में सपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अन्नू टंडन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 95 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान से नवाजा गया। पूर्व सांसद ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करता बल्कि वह समाज और राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करता है। इस दौरान विवेक शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, राजेश यादव, सुन्दर लाल लोधी, उदयराज यादव, अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज, राधेलाल रावत, बदलू खान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...