पटना, अप्रैल 20 -- Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि विपक्ष के दल चाहते हैं कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी, लालू यादव की बेटी मिसा भारती अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जैसे नेता और उनके महिला परिजन ही सदन में जाएं। इसी वजह से नरेंद्र मोदी की सरकार ने जब नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पेश किया तो विपक्ष दलों ने साजिश रचकर पारित नहीं होने दिया। लेकिन, नरेंद्र मोदी जबतक हैं तबतक विपक्षी दलों की यहग मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे। 16 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण गिर गया। विपक्षी दलों ने इसे अपनी सफलता माना पर एनडीए के पास बैठे बिठाए राजद, कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी समेत सभी विपक्षी दलों के खिलाफ एक मुद्दा मिल गया। महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण ...