राहुल सिंह, नवम्बर 6 -- अग्निपथ योजना के राहत भरे नए नियम केवल मौजूदा अग्निवीरों पर ही लागू होंगे। वर्तमान में देश में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं। केवल इन्हें ही बुधवार को घोषित दो साल और सेवा विस्तार के ऐलान का फायदा मिलेगा। मामले की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 31 दिसंबर के बाद तीनों सेनाओं आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में शामिल होने वाले नए रंगरूटों के लिए इस योजना में और बदलाव किए जा सकते हैं। मोदी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद संशोधित अग्निपथ योजना को बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने पेश किया था। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, 'यह संशोधित योजना विशेष रूप से अभी सेवा में मौजूद 3 लाख अग्निवीरों पर लागू होगी। भविष्य के बैचों में इसे लागू करने से पहले इसके प्रावधानों की समीक्षा की जाएगी।' अग्न...