नई दिल्ली, अगस्त 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि 5 सितंबर को इंडिया गेट पर उनका आंदोलन जंतर-मंतर से भी बड़ा होने जा रहा है। केंद्र सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाकर इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान करने वाली सीजेपी के मुखिया ने एक और बड़ा संकेत दिया है। दीपके के मुताबिक सीजेपी पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठ सकती है और जब तक एफआईआर वापस नहीं लिए जाते वहीं रहने की योजना है। दीपके ने कहा कि यदि पुलिस बल प्रयोग करती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि जितने भी स्टूडेंट पर एफआईआर किए गए हैं वापस लिए जाएंगे। वो उन्होंने किया नहीं है। ऐसा क्यों किया जा रहा ...