एटा, जनवरी 28 -- रिमझिम बारिश ने मोहल्ला सुदर्शनदास में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नाले-नालियों की वर्षों से जमी गंदगी बारिश के साथ सड़कों पर उफन पड़ी। हालात ऐसे बने कि गंदा पानी घरों के भीतर तक घुस गया। आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने गली में बैरीकेटिंग लगाकर आम रास्ता जाम कर दिया और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वार्ड नंबर तीन के निवासी पिछले एक वर्ष से जलजमाव और गंदगी से जूझ रहे हैं, लेकिन हर बार शिकायतों को अनसुना कर दिया जाता है। लोगों का आरोप है कि सिर्फ कागजी कार्रवाई और झूठे आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है। शिवनंदन ने बताया कि मोहल्ला सुदर्शनदास में आए दिन नालियां जाम रहती हैं। इससे गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। कई बार आला अधिकारिय...